हरियाणा सामान्य ज्ञान - पहले कुछ अब कुछ और

हरियाणा में पहले 4 मंडल होते थे लेकिन अब हरियाणा में मंडलों की संख्या 6  हो गयी है क्योंकि करनाल और फरीदाबाद को मंडल बना दिया गया है।

हरियाणा का सबसे बड़ा मंडल पहले गुरग्राम मंडल होता था लेकिन अब रोहतक मंडल सबसे बा मंडल हो गया है ।

कैथल पहले अम्बाला मंडल के अंतर्गत आता था लेकिन अब यह करनाल मंडल के अंतर्गत आता है । इसी तरह पानीपत भी पहले रोहतक मंडल में आता था लेकिन अब यह भी करनाल मंडल में आता है ।
करनाल भी पहले रोहतक मंडल में आता है लेकिन अब करनाल को ही एक मंडल बना दिया गया है। इसलिए अब करनाल, करनाल में ही आता है ।


हरियाणा का सबसे बड़ा जिला पहले भिवानी होता था अब सबसे बड़ा जिला सिरसा है । क्योंकि भिवानी में से एक नया जिला चरखी दादरी बना दिया गया है इसलिए अब भिवानी  का क्षेत्रफल काम हो गया है ।

हरियाणा में पहले ऐसे दो जिले होते थे जिनका मुख्यालय उनके मूल स्थान पर नहीं होता था । ये दो जिले थे- महेन्दरगढ़ और मेवात और अब मेवात का नाम बदलकर नूह कर दिया गया है इसलिए नूह का मुख्यालय नूह में ही हो गया है । इसलिए अब केवल एक ही जिला ऐसा बचा है जिसका मुख्यालय उसके मूल स्थान पर नहीं है और वह है - महेन्दरगढ़ । इसका मुख्यालय नारनौल में है

हरियाणा का आधुनिक पर्यटन स्थल डेरंगो पहले भिवानी में आता था लेकिन चरखी दादरी को नया जिला बना देने से अब यह चरखी दादरी में आता है ।

रोहतक और चरखी दादरी -हरियाणा के ऐसे दो जिले हैं जिनकी सीमा किसी भी और दूसरे राज्य को नहीं  लगती है। पहले केवल रोहतक जिला एक ऐसा जिला होता था जिसकी सीमाएं किसी अन्य राज्य को नहो लगती थी । लेकिन अब चरखी दादरी एक नया जिला बनाया गया है जिसकी सीमा भी किसी अन्य राज्य को नहीं लगती है ।

हरियाणा में हिलना पत्थर पहले भिवानी के कलियाणा गांव में पाया जाता था। लेकिन अब यह गांव चरखी दादरी में आ गया है।

प्रसिद्ध महिला पहलवान फौगाट बहिने पहले भिवानी जिले से सम्बंद रखती थी। लेकिन चरखी दादरी को नया जिला बना देने से अब इनका गांव 'बलाली'  चरखी दादरी में आता है ।

No comments:

Post a Comment