Haryana GK in Hindi

1. हरियाणा साहित्य अकादमी का गठन कब हुआ ?
उत्तर – 09 जुलाई 1970 को
2. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहाँ लगता है ?
उत्तर- सूरजकुंड (फरीदाबाद)
3. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कब लगता है ?
उत्तर- प्रति वर्ष 1 से 15 फरवरी तक
4. हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?
उत्तर- पंडित लख्मीचंद
5.हरियाणा में सुल्तानपुर नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है?
उत्तर- गुड़गांव।
6. हरियाणा में कलेसर राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में है?
उत्तर-यमुनानगर।
7. हरियाणा में मगरमच्छ प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर-भौर सैदां (कुरुक्षेत्र)
8.हरियाणा में गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर- पिंजौर(पंचकुला)।
9. हरियाणा में मोर और चिंकारा प्रजनन केंद्र कहाँ है?
उत्तर- झाबुआ (रेवाड़ी)।
10. हरियाणा में इंडियन नेशनल डिफेन्स यूनिवर्सिटी कहाँ बन रही है?
उत्तर- बिनोला (गुडगाँव)।
11.हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर-जाट-पाली (महेंद्रगढ़)
12. हरियाणा किन अक्षांशो के बीच स्थित है?
उत्तर-27.39′ से 30.55′ उ. अक्षांश।
13.हरियाणा किन देशान्तरों के बीच स्थित है?
उत्तर-74.28′ से 77.36′ पू. देशांतर के मध्य स्थित है|
14.कौनसी नदी हरियाणा की पूर्वी सीमा निर्धारित करके उत्तर प्रदेश से अलग करती है?
उत्तर-यमुना नदी।
15.वह कौन—सा प्रदेश है जिसके सभी पर्यटन स्थलों के नाम पक्षियों के नाम पर रखे गये हैं?
उत्तर- हरियाणा।
16. हरियाणा की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसँख्या कितनी है?
उत्तर-253.53 लाख।
17. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में लिंगानुपात कितना है?
उत्तर-877
18. सन 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर-573
19. अंग्रेजों ने हरियाणा को पंजाब में कब मिलाया?
उत्तर-सन 1858 में।
20. पंजाब-हरियाणा का सीमांकन किस आयोग ने किया?
उत्तर-जे सी शाह आयोग।
21. सन 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुष पर अनुपात सबसे कम है?
उत्तर-हरियाणा
22. रजिया बेगम का कत्ल कहाँ हुआ?
उत्तर- कैथल
23. रजिया बेगम का कत्ल कब हुआ?
उत्तर- 1240 ई.
24.पानीपत का पहला युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1526 ई.
25. पानीपत का पहला युद्ध किस-किस के बीच हुआ?
उत्तर- इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच |
26. पानीपत के प्रथम युद्ध में किसकी विजय हुई ?
उत्तर- बाबर
27. शेरशाह का बचपन हरियाणा के किस जिले में बीता?
उत्तर- महेंद्रगढ़
28. शेरशाह सूरी के दादा इब्राहिम सूर का मकबरा कहाँ हैं?
उत्तर- नारनौल
29. पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1556 ई.
30. पानीपत का दूसरा युद्ध किस-किस के बीच हुआ?
उत्तर- हेमू और अकबर के बीच|

No comments:

Post a Comment