GENERAL KNOWLEDGE FOR MP, GK IN HINDI

मध्य प्रदेश राज्य की परीक्षाओं के विशेष महत्वपूर्ण तथ्य 
मुख्यमंत्री – श्री शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल – श्री राम नरेश यादव
राज्य की राजधानी – भोपाल
राज्य की भाषा – हिन्दी
गठन – 1 नवंबर, 1956
कुल जिले – 51
राज्य का राजकीय पक्षी – दूधराज
राज्य का राजकीय पशु – बारहसिंहा
राज्य का राजकीय पुष्प – लिली
राज्य का राजकीय फल – आम
राज्य का राजकीय वृक्ष – बरगद
साक्षरता दर – 69.3%
पुरुष साक्षरता दर – 78.7%
महिला साक्षरता दर – 59.2%
लोकसभा सीटों की संख्या – 29
राज्यसभा सदस्यों की संख्या – 11
विधानसभा सीटों की संख्या – 230
राज्य का जनघनत्व – 236 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
कुल जनसंख्या (वर्ष 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार) – 7,26,26,809
पुरुष जनसंख्या – 3,76,12,306
महिला जनसंख्या – 3,50,14,503
दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर – 20,30%
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला – इंदौर
न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला – हरदा
सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला – बालाघाट
न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला – भिंड
सर्वाधिक जनघनत्व वाला जिला – भोपाल
न्यूनतम जनघनत्व वाला ​जिला – डिंडोरी
सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला – जबलपुर
न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला – अलीराजपुर
सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर वाला जिला – जबलपुर/इंदौर
न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाला जिला – अलीराजपुर
सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाला जिला – भोपाल
न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाला जिला – अलीराजपुर
सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला – भोपाल
न्यूनतम नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला जिला – डिंडोरी
सर्वाधिक अनुसूचित जाति (SC) प्रतिशतता वाला जिला – उज्जैन
न्यूनतम अनुसूचित जाति प्रतिशतता वाला जिला – झाबुआ
सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति प्रतिशतता वाला जिला – अलीराजपुर
न्यूनतम अनुसूचित जनजाति वाला जिला – भिंड
सर्वाधिक शिशु जनसंख्या वाले दो जिले हैं – इंदौर एवं धार
न्यूनतम शिशु जनसंख्या वाले दो जिले हैं – हरदा एवं अनूपपुर
सर्वाधिक तथा न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाले दो-दो जिले क्रमश: – इंदौर व झाबुआ और अनुपपुर व बैतूल
सर्वाधिक तथा न्यूनतम अनुसूचित जाति की जनंसख्या क्रमश: – इंदौर और झाबुआ
भारत में जनसंख्या के आधार पर मध्य प्रदेश का स्थान – छठा
साक्षरता दर के मामले में राज्य का देश में स्थान – 28वां
महिला साक्षरता में राज्य का स्थान – 28वां
राज्य में औसत लिंगानुपात – 931 (महिला प्रति हजार पुरुष)
मध्य प्रदेश में शिशु लिंगानुपात – 918
मध्य प्रदेश के उस जिले का नाम जिसका लिंगानुपात राज्य के लिंगानुपात के बराबर है – रीवा जिला (930)
निम्नतम शिशु लिंग अनुपात जिला – मुरैना
उच्चतम शिशु लिंग अनुपात वाला जिला – अलीराजपुर
क्षेत्रफल – 3,08,252 वर्ग किमी.
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का स्थान – दूसरा
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला – छिन्दवाड़ा
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला – दतिया
प्रदेश का सबसे बड़ा शहर – इंदौर
सीमावर्ती राज्य – पूर्व में छत्तीसगढ़ पश्चिम में राजस्थान और गुजरात, उत्तर में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में महाराष्ट्र
प्रदेश की अधिकतम सीमा से जुड़ने वाला राज्य – उत्तर प्रदेश (10 जिलों में)
न्यूनतम सीमा से जुड़ने वाला राज्य – गुजरात
मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा से जुड़ने वाली नदी – ताप्ती
मध्य प्रदेश की उत्तरी सीमा से जुड़ने वाली नदी – चम्बल
मध्य प्रदेश के मध्य से गुजरने वाली रेखा – कर्क रेखा
मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्ममंत्री – श्री रविशंकर शुल्क
राज्य के प्रथम राज्यपाल – पट्टाभि सीतारमैया
प्रथम विश्वविद्यालय – डॉ. हरिसिंह गौर (सागर)
प्रथम बायोस्फीयर रिजर्व – पचमढ़ी
प्रथम जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान – मण्डला
राज्य का प्रथम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – भोपाल
‘झीलों का शहर’ उपनाम से जाना जाने वाला शहर – भोपाल
प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन जिसे सतपुड़ा की रानी कहा जाता है – पचमढ़ी
मध्य प्रदेश में सड़कों की कुल लंबाई – 73,311 किमी.
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन – इटारसी
मध्य प्रदेश में रेल सेवा विभाग का मुख्यालय – भोपाल
मध्य प्रदेश में कुल हवाई अड्डे – 5 (खजुराहो, ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर एवं जबलपुर)
1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश में अलग होकर बनने वाला राज्य – छत्तीसगढ़
मध्य प्रदेश के प्रमुख लोकगीत – आल्हा, कलगी, तुर्रा, नागपन्थी, गायन, भरथरी इत्यादि
मध्य प्रदेश के प्रमुख लोकनृत्य – गणगौर, काटी, फेफारिया, आड़ा-खाड़ा नाच, डंडा नाच, मटकी नाच, रजवाड़ी, राई नृत्य, खैरा नृत्य, कानड़ा नृत्य इत्यादि
मध्य प्रदेश में सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली – बुन्देलखंडी
मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां – नर्मदा, चम्बल, सोन, ताप्ती व बेतवा
मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी – नर्मदा
भारत की 5वीं सबसे बड़ी नदी – नर्मदा
राज्य की प्रमुख जनजातियां – गोण्ड भील, बैगा, कोरकू, भारिया, कोल, हल्बा, सहारिया, सउर, खैखार, पनिका, केवार इत्यादि
प्रदेश की प्रमुख फसलें – चावल, गेहूं, ज्वार, चना, सोयाबीन, गन्ना व कपास
राज्य की प्रमुख व्यापारिक फसल – सोयाबीन
राज्य के प्रमुख टाइगर रिजर्व – कान्हा, पन्ना, बाधवगढ़ पेंच, सतपुड़ा
मध्य प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान – कान्हा किसली, माधव, बांधवगढ़, पन्ना, सतपुड़ा, वन विहार, सोन, नरसिंह गढ़ इत्यादि
मध्य प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान – कान्हा किसली
राज्य में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज – ग्रेफाइट, अभ्रक, ​शीशा, बॉक्साइट, तांबा, संगमरमर, चूना पत्थर, कोयला, घीया पत्थर, स्लेट इत्यादि
राज्य का उच्च न्यायालय – जबलपुर
मध्य प्रदेश का हीरा, डायस्फोर, पाइरोफिलाइट तथा तांबा, अयस्क के उत्पादन में देश में स्थान – प्रथम
मध्य प्रदेश में वन क्षेत्र का प्रतिशत – 31%
राज्य में सर्वाधिक आरक्षित वन – उज्जैन
राज्य में सबसे कम आरक्षित वन – राजगढ़
राज्य में सबसे अधिक वन वाला जिला – बालाघाट जिला
राज्य में सबसे कम वन वाला जिला – शाजापुर जिला
वनों का राष्ट्रीयकरण (1970) करने वाला प्रथम राज्य – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश का न्यूज प्रिन्ट कारखाना – नेपानगर
मध्य प्रदेश में राज्य सतर्कता आयोग की स्थापना – 1 मार्च, 1964
राज्य में मानवाधिकार आयोगा का गठन – दिसंबर 1994
प्रदेश में राज्य वित्त आयोग का गठन – दिसंबर 1994
राज्य में जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी स्थित है – सागर में
पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला राज्य – मध्य प्रदेश
राज्य का प्रथम रत्न परिष्कृत केंद्र – जबलपुर
राज्य का पहला विशेष आर्थिक जोन – इंदौर
राज्य में तेल शोधक कारखाना – बीना (सागर)
राज्य का सबसे बड़ा अभयारण्य – नौरोदेही
राज्य का सबसे छोटा अभयारण्य – राला मण्डल
राज्य का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान – वन बिहार
खनिज उत्पादन में मध्य प्रदेश का स्थान – तृतीय
राज्य में क्रिस्टल आई टी पार्क की स्थापना – इंदौर
राज्य में ऑप्टिकल फाइबर का कारखाना – मण्डीद्वीप
अल्कोहल एंड कार्बन डाई-ऑक्साइड प्लांट – रतलाम
करेंसी प्रिंटिंग प्रेस – देवास
सिक्योरिटी पेपर मिल – होशंगाबाद
रेलवे कोच फैक्ट्री – भोपाल
राज्य में सर्वाधिक उद्योग वाला जिला – पीथमपुरा (धारा जिला)
सबसे कम उद्योग वाला जिला – पन्ना जिला
राज्य में सर्वाधिक पवन चक्की – इंदौर
राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल – कान्हा किसली, महेश्वर, खजुराहो, ग्वालियर का किला, सांची स्तूप, पचमढ़ी, भीमबेटका, माण्डू, बांधवगढ़, इत्यादि
राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थल – चित्रकूट, उज्जैन इत्यादि

मध्य प्रदेश में प्रथम – एक दृष्टि में
 CurrentGK


● प्रथम राज्यपाल – डॉ. पट्टाभि सीतारमैया
● प्रथम महिला राज्यपाल – सुश्री सरला ग्रेवाल
● प्रथम मुख्यमंत्री – पं. रविशंकर शुक्ल
● प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री – वीरेंद्र सकलेचा
● प्रथम महिला मुख्यमंत्री – सुश्री उमा भारती
● प्रथम न्यायाधीश – मो. हिदायतुल्ला
● प्रथम महिला न्यायाधीश – श्रीमती सरोजनी सक्सेना
● प्रथम विधानसभा अध्यक्ष – कुंजीलाल दुबे
● प्रथम मुख्य सचिव – एच. एस. कामथ
● प्रथम महिला मुख्य सचिव – निर्मला बुच
● प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष – विष्णु विनायक सरवटे
● प्रथम विपक्ष का नेता – विष्णुनाथ तामस्कर
● प्रथम महिला विपक्ष नेता – जमुनादेवी
● प्रथम राज्य निर्वाचन आयुक्त – एन. बी. लोहानी
● प्रथम राज्य वित्त आयोग – शीतला सहाय
● प्रथम राज्य सूचना आयुक्त – टी. एन. श्रीवास्तव
● प्रथम पुलिस महानिरीक्षक – बी. जी. घाटे
● प्रथम पुलिस महानिदेशक – वी. पी. दुबे
● प्रथम महाधिवक्ता – श्री एम. अधिकारी
● प्रथम लोकायुक्त – पी वी दीक्षित
● प्रथम राज्य योजना मंडल अध्यक्ष – प्रकाशचंद्र सेठी
● प्रथम भारतीय पुलिस सेवा (महिला) मध्य प्रदेश में – कु. आशा गोपालन
● प्रथम लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष – डी. बी. रेड्डी
● प्रथम राष्ट्रीय उद्यान – कान्हा किसली
● प्रथम विश्वविद्यालय – डॉ. हरिसिंह गौर
● प्रथम केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा – सागर विश्वविद्यालय
● प्रथम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा – भोपाल
● प्रथम विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) – इंदौर (पीथमपुर)
● प्रथम जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान – मंडला
● प्रथम बायोस्फीयर रिजर्व – पचमढ़ी
● प्रथम टाइगर प्रोजेक्ट (मंडला) – कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
● प्रथम आकाशवाणी केंद्र – इंदौर
● प्रथम समाचार केंद्र – ग्वालियर अखबार (1840)
● प्रथम खेल विद्यालय – सीहोर
● प्रथम परमाणु बिजलीघर – चुटका गांव (मंडला)
● प्रथम सौर ऊर्जा ग्राम – कस्तूरबाग्राम इंदौर
● प्रथम ग्राम न्यायालय – बैरसिया (भोपाल)
● प्रथम पर्यटन नगर – शिवपुरी
● प्रथम आपदा प्रबंधन संस्थान – भोपाल
● प्रथम रत्न परिष्कृत केंद्र – जबलपुर
● प्रथम हाइवे एक्सप्रेस मार्ग – इंदौर—भोपाल
● प्रदेश का सर्वाधिक गांजा उत्पादक जिला – खंडवा
● प्रदेश का सर्वाधिक अफीम उत्पादक जिला – मंदसौर


GK Question and Answer in Hindi

1. ‘फूलों की घाटी’ किस राज्य में स्थित है ? उत्तर - उत्तराखंड
2. नेपाल का झंडा किस रूप में है ? उत्तर : दोहरे त्रिभुज के
3. भारत के रेहान व रिचा मिश्रा का नाम किस खेल से जुड़ा है ? उत्तर - तैराकी
4.‘माई बेस्ट गेम्स ऑफ चेस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ? उत्तर - विश्वनाथन आनंद
5. आसफा पावेल का नाम किस खेल से है ? उत्तर - एथलेटिक्स
6. वाटर पोलो में एक पक्ष के खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है ? उत्तर - 7
7. एशियाई खेल का प्रारंभ,कब व कहां हुआ। उत्तर - 4 मार्च 1951 ई. को नई दिल्ली में
8. ‘तिब्बत की रीढ़’ किस श्रेणी को कहा जाता है ? उत्तर - काराकोरम श्रेणी
9. ‘समुद्रपुत्र’ के रूप में कौन सा केन्द्रशासित प्रदेश विख्यात है ? उत्तर - लक्षद्वीप
10. मानचित्र को छोटा व बड़ा करने वाले यंत्र को क्या कहा जाता है ? उत्तर - पेन्टोग्राफ
11. तारपिन का तेल किस पेड़ से मिलता है ? उत्तर - चीड़
12. भारत का सबसे बड़ा तेल शोधक कारखाना कहाँ स्थित है ? उत्तर - मथुरा
13. तमिलनाडु की प्रमुख पर्वत शिखर कौन- सी है ? उत्तर - दोदोबेटा
14. फुटबॉल खेल का जन्म कहां हुआ। उत्तर - इंग्लैंड
15. ‘कपाल कुण्डला’ पुस्तक के लेखक कौन थे ? उत्तर - बंकिम चन्द्र चटर्जी
16. ‘जन-गन- मन’ कब और कहाँ पर सर्वप्रथम गाया गया था ? उत्तर - 1911, कलकत्ता में
17. कौन सत्ती प्रथा के उन्मूलन के विरुद्ध थे ? उत्तर - राधाकांत देव
18. तमिलनाडु की संहिता की धारा-302 सम्बन्धित है ? उत्तर - हत्या
19. वॉलीबॉल का जन्म किस देश में माना जाता है। उत्तर - संयुक्त राज्य अमेरीका 1924 ई
20. भारत में प्रथम निजी विश्वविद्यालय का क्या नाम है ? उत्तर - AITU
21. भारतीय ओलम्पिक परिषद की स्थापना उत्तर - 1924
22. ओलम्पिक मशाल जलाने की प्रथा कब से शुरू हुई। उत्तर - 1928 ई. (एम्सटर्डम ओलम्पिक)
23. ओलम्पिक खेलों का टीवी पर विस्तृत प्रसारण कब से शुरू हुआ। उत्तर - 1960 ई. से
24. राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत कब से हुई। उत्तर - 1930
25. भारत ने पहली बार कब राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया। उत्तर - 1934 ई. (दूसरे,राष्ट्रमंडल खेल)
26. ‘गाँधी सदन’ कहाँ स्थित है ? उत्तर - नई दिल्ली
27. ताजमहल का निर्माण कब हुआ था ? उत्तर - 1653 में
28. संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय खेल है- उत्तर - बेसबाल


important gk, GK in Hindi

भारत की नदियों के बारे में जानकारी 
1.सिन्धु नदी

सिंधु नदी को इंडस नदी भी कहा जाता है। इस नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील से हुआ है। सिंधु नदी तिब्बत, भारत तथा पाकिस्तान में बहते हुए अरब सागर में मिल जाती है। सिंधु नदी की कुल लंबाई लगभग 2880 किमी है तथा यह भारत में 992 किमी लम्बी है। सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियों झेलम , चेनाब , रावी , व्यास एवं सतलज है ।
2.झेलम नदी

झेलम नदी का उद्गम कश्मीर घाटी की शेषनाग झील के निकट बेरनाग नामक स्थान से हुआ है। वूलर झील में मिलने के बाद यह पाकिस्तान में प्रवेश करती हैं तथा चेनाब नदी में मिल जाती है। झेलम नदी की की कुल लंबाई 724 किमी है एवं भारत में इसकी लंबाई 400 किमी है
3.व्यास नदी

इस नदी का उद्गम हिमालय के रोहतांग दर्रे के समीप व्यास कुण्ड से हुआ है । यह कुल लंबाई 470 किमी तय करते हुए पंजाब में सतलज नदी में मिल जाती है।
4.चेनाब नदी

चेनाब नदी हिमाचल प्रदेश के लाहौल के बारालाचा दर्रे से निकलती हैं। यह पीर पंजाल के समांतर बहते हुए किशतबार के निकट पीर पंजार में गहरा गार्ज बनाती है। भारत में चेनाब नदी की लंबाई 1180 किमी है। यह पाकिस्तान में जाकर सतलज नदी में मिल जाती है।
5.रावी नदी

रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलती है एवं पाकिस्तान के मुल्तान के समीप चेनाब नदी में मिल जाती है। इस नदी की लंबाई 720 किमी है।
6.सतलज नदी

सतलज नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर झील के निकट राक्षसताल से हुआ है। यह नदी अपने उद्गम स्थल से 1500 किमी दूरी तय करके पाकिस्तान में चेनाब नदी में मिल जाती है। भारत में सतलज नदी की लंबाई 1050 किमी है। प्रसिद्ध भाखड़ा - नागल बांध सतलज नदी पर ही बना है।
7.गंगा नदी

गंगा नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के गोमुख हिमनद के निकट गंगोत्री ग्लेशियर से हुआ है। वास्तव में अलखनन्दा तथा भागीरथी नदी के देवप्रयाग मिलने पर यह गंगा नदी कहलाती है। इलाहाबाद के निकट गंगा से यमुना मिलती है जिसे संगम या प्रयाग कहा जाता है। गंगा नदी दक्षिण - पूर्व की ओर बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है जहां इसे पद्मा कहा जाता है। बांग्लादेश में समुद्र में मिलने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है तो इसका नाम मेघना हो जाता है। गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किमी है तथा भारत मे इसकी लंबाई 2510 किमी है । गंगा नदी पश्चिम बंगाल मे विश्व प्रसिद्ध सुंदरवन का डेल्टा का निर्माण करती है। गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी यमुना, सोन, रामगंगा, घाघरा, कोसी, गंडक, इत्यादि हैं।
8.यमुना

यमुना नदी गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है । इस नदी का उद्गम उत्तराखण्ड के यमुनोत्री नामक ग्लेशियर से हुआ है जो बंदरपूछ पहाड़ी पर स्थित है। यमुना नदी के किनारे दिल्ली, मथुरा तथा आगरा जैसे बड़े शहर बसे हुए हैं। यह लगभग 1375 किमी का सफर तय करके इलाहाबाद के निकट प्रयाग में गंगा नदी में मिल जाती है। यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियों में टोंस , चम्बल, बेतवा , केन , तथा काली सिंध आदि शामिल हैं। यमुना नदी को भारत की सबसे अधिक प्रदूषित नदी माना जाता है ।
9.चम्बल

चम्बल नदी मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले मे स्थित महू के निकट जानापाओ पहाड़ी से निकलती है। यह नदी मध्यप्रदेश राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे यमुना नदी में मिल जाती है। चम्बल नदी की लंबाई लगभग 950 किमी है। यह नदी बीहड़ों ( गड्ढे) का निर्माण करती है।
10.घाघरा

इस नदी का उद्गम मापचाचुंग ग्लेशियर से हुआ है जो तिब्बत के पठार मे स्थित हैं। यह नेपाल के मध्य से बहती है। हिमालय तथा शिवालिक श्रेणियों को पार करते समय यह राशिपानी नामक स्थान पर गहरी संक्रीर्ण घाटी का निर्माण करती है। घाघरा नदी बिहार मे छपारा के पास गंगा नदी मे मिल जाती है। इस नदी की लंबाई लगभग 1200 किमी है।
11.गोमती

गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इसी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह गाजीपुर के निकट गंगा नदी मे मिल जाती है
12.गण्डक

इस नदी का उद्गम नेपाल, तिब्बत की सीमावर्ती पर्वत श्रंखलाओ से हुआ है। नेपाल में इस नदी को शालीग्रमी तथा नारायणी नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सीमा मे बहते हुए यह नदी पटना के पास गंगा नदी में मिल जाती है। गण्डक नदी की लंबाई लगभग 425 किमी है।
13.कोसी

कोसी नदी का उद्गम प्रारंभिक रुप में सात धाराओ से हुआ जो नेपाल, हिमालय तथा कंचनजंगा पर्वत से निकलती है। इन धाराओ मे सबसे बड़ी धारा का नाम अरुण है जो माउंट एवरेस्ट के पास से निकलती है। बिहार के मैदानी भागों मे बहते हुए यह नदी भागलपुर जिले मे गंगा नदी मे मिल जाती है। कोसी नदी की लंबाई लगभग 750 किमी है। कोसी नदी अपने मार्ग परिवर्तन एवं भयंकर बाढ़ के लिए कुख्यात है।