हरियाणा के पर्यटन स्थल HSSC Exam tourist places of Haryana Haryana GK

 हरियाणा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी  जोकि हरियाणा क्लर्क हरियाणा पुलिस हरियाणा कैनल पटवारी और ग्राम सचिव आदि भर्तियों के परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है

डालमिया नगरी चरखी दादरी जहां पर हरियाणा में सबसे पहले 26 मई 1938 में डालमिया ने सीमेंट फैक्ट्री लगाई थी


हिलना पत्थर कहां पाया जाता है कलियाणा गांव में जो की चरखी दादरी में पड़ता है
और हिलना पत्थर का दूसरा नाम क्या है
संग-ए-लर्जा या नृत्यरथ पत्थर
और यह हिलना पत्थर विश्व में सिर्फ 3 देशों में पाया जाता है भारत, अमेरिका और ब्राजील


फोगाट बहने किस गांव के रहने वाली हैं 
बलाली जो की चरखी दादरी में पड़ता है 


 डेंरंगो पर्यटन स्थल या डेरंगो होटल कंपलेक्स रिसॉर्ट कहा है?
 यह चरखी दादरी में है और चरखी दादरी जिला कब बना 18 सितंबर 2016 को चरखी दादरी जिले का गठन किया गया


चरखी दादरी जिले की स्थापना किसने की थी?
जोधपुर के राजा पृथ्वीराज चौहान के पुत्र विग्रहराज और बिलबराज के द्वारा चरखी दादरी बसाया गया था



दादरी का नाम कैसे पड़ा?
दादरी का यह नाम दादुर के नाम पर पड़ा जिसका हिंदी में अर्थ है मेंढक
दादुरों की अधिकता के कारण ही इसका यह नाम पड़ा


 एजुकेशन सिटी रोहतक जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल 

1. तिल्यार झील यह रोहतक की प्रसिद्ध झील है जो भी 3000 एकड़ में फैली है

2. गोकर्ण तालाब यह ऐसा तालाब है जोकि राजा गऊकरण के द्वारा निर्मित किया गया था


कर्ण तालाब कहां पर है करनाल में है
कर्ण का टीला हरियाणा में कहां पर है थानेसर में

संकर नस्ल की सबसे अधिक गाय किस जिले में पाई जाती हैं रोहतक में
हरियाणा के किस जिले में सबसे अधिक गौशाला हैं रोहतक में
हरियाणा में कहां पर गो वन्य जीव अभ्यारण्य स्थापित किए गए हैं हरियाणा के यमुनानगर और चरखी दादरी में
सबसे अधिक घोड़े और खच्चर किस जिले में पाए जाते हैं करनाल में
हरियाणा के किस जिले में सबसे अधिक भैंस पाई जाती हैं जीन्द में
हरियाणा के किस जिले में सबसे अधिक भेड़ बकरी हैं सिरसा में
भैंस अनुसंधान संस्थान,  भेड़ प्रजनन केंद्र, अश्व अनुसंधान संस्थान कहां पर है हिसार में

भैंस का प्रजनन काल कितना है 310 दिन 
सबसे कम प्रजनन काल किसका होता है कुत्ते का 63 दिन
सबसे अधिक प्रजनन काल किसका होता है हाथी का दिन 627 दिन
गाय का प्रजनन काल कितना होता है जितना कि एक महिला का होता है 280 दिन

3. नौरंग पर्यटन स्थल कहां पर बना है 
जानी चोर की गुफा के ऊपर 
जानी चोर की गुफा रोहतक के महम में है और यहीं पर इसके ऊपर महम चौबीसी चबूतरा बना है जिसे नौरंग पर्यटन स्थल कहा जाता है

 तोशाम के 12 दरवाजे वाले बारादरी चबूतरे से किशनलाल भट्ट ने सांग की शुरुआत की थी 
हरियाणा में संगीत यूनिवर्सिटी कहां पर है लख्मीचंद यूनिवर्सिटी सोनीपत में 
हरियाणा फिल्म उद्योग का मुख्यालय कहां पर है रोहतक में 
रोहतक में कौन कौन सी मस्जिद हैं 
लाल मस्जिद रोहतक व रेवाड़ी दोनों जिलों में है 
गाजी मस्जिद दिनी मस्जिद और शीशे वाली मस्जिद रोहतक में है 


सोनप्रस्थ सोनीपत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल 

राजीव गांधी एजुकेशन हब कहां पर है 
सोनीपत में 

चकोर पर्यटन स्थल - एक पुराना महल है और अब खंडहर हो चुका है वहां पर चकोर पर्यटन स्थल बनाया गया है 


हरियाणा का ह्रदय जींद जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल 

हरियाणा का केंद्र बिंदु कहां पर है अलेवा जिला जींद में 

1. बुलबुल झील-  बुलबुल झील को रानी के तालाब के नाम से भी जाना जाता है जिसे महाराजा रघुवीर सिंह ने अपनी पत्नी के स्नान हेतु बनवाया था 

भूतेश्वर मंदिर कहां पर है जींद के रानी तालाब में और गुड़गांव में भी एक भूतेश्वर मंदिर है 

भूतों का मंदिर कहां पर है भिवानी में इसे भूतों का मंदिर इसलिए कहा जाता है कि 1919 में भूत वंश ने इसकी स्थापना की थी

 1919 में महत्वपूर्ण कराय हुए थे 
रोलेट एक्ट 1919 में जिसका भारतीयों ने विरोध किया था
जलियांवाला बाग हत्याकांड जिसके विरोध में महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन चलाया था
महिलाओं को वर्ष 1919 में जेम्स फूड मांटेग्यू अधिनियम के तहत  पहली बार वोट डालने का अधिकार प्राप्त हुआ

 नरवाना में कौन सा पर्यटन स्थल है
 हरियल पर्यटन स्थल जहां पर पीडब्ल्यूडी का रेस्ट हाउस बनाया गया है 
हरियाणा के अधिकतर पर्यटन स्थलों में रेस्ट हाउस या होटल या रिसोर्ट बनाए गए हैं


हरियाणा का रूर महेंद्रगढ़ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल 

1. माधोगढ़ का किला - माधवगढ़ का किला गांव माधवगढ़ महेंद्रगढ़ में पड़ता है 
माधवगढ़ को भरतपुर के राजा माधव सिंह द्वारा बसाया गया था और यह किला हरियाणा में अरावली की पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी ढौसी की पहाड़ी पर बनाया गया है 

और ढौसी की पहाड़ी से च्यवन ऋषि का भी संबंध है जोकि एक जाने-माने वैद्य भी थे 

2. बीरबल का छत्ता - पहले इसे बालमुकुंद दास गुप्ता के नाम से जाना जाता था और बीरबल अक्सर यहां पर आया जाया करते थे इसलिए इसका नाम बीरबल का छत्ता पड़ा यह
महेंद्रगढ़ के नारनौल में है 

और बीरबल का रंगमहल बुडिया गांव यमुनानगर में है 


इब्राहिम खान का मकबरा नारनौल में है 

और इब्राहिम लोदी का मकबरा पानीपत में है

3. चामुंडा देवी का मंदिर - यह चामुंडा देवी का मंदिर नारनौल में पड़ता है 


और चंडी देवी का मंदिर पंचकूला में है



शुगर सिटी पलवल के प्रमुख पर्यटन स्थल

 शुगर सिटी के नाम से हरियाणा के किस जिले को जाना जाता है पलवल को 
यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल है 

1. पंचवटी पर्यटन स्थल - यहां पर पांडवों ने अज्ञातवास का समय बिताया था।

2. डबचिक झील - यह होडल में है। होडल हरियाणा और यूपी के बॉर्डर पर पड़ता है और इस झील को डबचिक पर्यटन स्थल, होटल एंड रेस्टोरेंट के नाम से भी जाना जाता है। झील को वर्ष 1989 में पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किया गया 

और फरीदाबाद जिला भी 1979 में बना और इसके ठीक 10 साल बाद 4 जिले बने जिन्हें याद करने की एक छोटी सी ट्रिक है के पा गया रे कैथल पानीपत यमुनानगर और रेवाड़ी जिलों का गठन वर्ष 1989 में हुआ था 



मेवों की नगरी सत्यमेव पुरम मेवात जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल 

1. गांधी पार्क - यह भारत का सबसे बड़ा व सबसे आधुनिक पार्क है और इसका नाम गांधीजी के नाम पर इसलिए रखा गया क्योंकि 1947 में विभाजन के वक्त गांधी जी ने इन मेवों को पाकिस्तान जाने से रोका था 

और जो भी हिंदू पाकिस्तान से भारत आए थे 1948 में हिंदू शरणार्थियों के लिए हरियाणा में कौन से दो शहर बताए गए थे नीलोखेड़ी व फरीदाबाद 


और आधुनिक पद्धति पर बसाया गया हरियाणा का शहर कौन सा है करनाल 


2. कोटला झील - यह मेवात में पड़ती है 
और मेवात में ही चंदेली झील भी है ।

संगेल उर्फ उझीणा झील नुंह में पड़ती है 



स्टील नगरी हिसार के प्रमुख पर्यटन स्थल



1. गुजरी महल - मुगल सल्तनत का ताजमहल भी कहा जाता है और इसे फिरोजशाह तुगलक ने बनवाया था 
हरियाणा का भूल भुलैया किसे माना जाता है गुजरी महल को 

हरियाणा का ताजमहल शेख चिल्ली का मकबरा  थानेसर में है

2. लाट बाग - इसे भी फिरोजशाह तुगलक के द्वारा बनवाया गया था और हिसार में इसे वर्तमान में क्रांतिमान पार्क के नाम से जाना जाता है

3. ब्लू बर्ड झील - यह हिसार में पड़ती है 

4. जहाज कोठी पर्यटन स्थल - इसे जॉर्ज थॉमस द्वारा विकसित किया गया था जिसने जहाजपुल का निर्माण किया था और इसीलिए जॉर्ज थॉमस को जहाज साहब के नाम से भी जाना जाता है।



 कर्ण नगरी करनाल के प्रमुख पर्यटन स्थल 


1. कर्ण झील - करनाल जिले के उचाना गांव में स्थित है इसका नाम सूर्यपुत्र अथवा सूत पुत्र कर्ण के नाम पर पड़ा और कर्ण झील का निर्माण 1972 में हुआ 
उचाना गांव के नजदीक ही उचानी में करनाल का नया बस स्टैंड बनाया गया है।
 वर्ष 1972 के महत्वपूर्ण तथ्य - पैरा कीट कुरुक्षेत्र, बुलबुल झील जींद स्थापित किए गए, सुल्तानपुर राष्ट्रीय वन्य जीव अभ्यारण को आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया, सोनीपत व भिवानी जिलों की स्थापना तथा शिमला समझौता 1972 में ही हुए 


2. ओसियस पर्यटन स्थल - यह भी उचाना गांव करनाल में पड़ता है तथा कर्ण झील और ओसियस पर्यटन स्थल के बीच में हरियाणा की सबसे लंबी नहर पश्चिमी यमुना नहर पड़ती है ओसियस पर्यटन स्थल एक होटल या रिसॉर्ट है जिसकी स्थापना 1973 में की गई थी 
1973 के महत्वपूर्ण तथ्य - मधुबन ट्रेनिंग सेंटर करनाल की स्थापना 1973 में की गई जिसे बाद में अपग्रेड करके 1976 में मधुबन पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बना दिया गया
 और हरियाणा में तीन ट्रेनिंग स्कूल हैं मधुबन हिसार और गुरुग्राम
 हरियाणा में महिलाओं के केवल 2 पुलिस ट्रेनिंग स्कूल हैं हिसार व गुरुग्राम
 हरियाणा में सिर्फ एक मात्र पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज कहां पर है सुनारिया रोहतक में जहां पर डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम के हैं 
वर्ष 1976 के महत्वपूर्ण तथ्य - महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की स्थापना तथा आकाशवाणी केंद्र रोहतक जो कि हरियाणा का पहला रेडियो स्टेशन था और पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्थान योजना में पानी छोड़ा गया 


3. अटल पार्क - यह भी करनाल में पड़ता है और दूसरा सबसे बड़ा तथा आधुनिक पार्क है ।



 हनुमान की जन्म स्थली कैथल के प्रमुख पर्यटन स्थल


1. कोयल पर्यटन स्थल - यह कैथल में स्थित होटल या रेस्टोरेंट है।

2. नवग्रह कुंड पर्यटन स्थल - यह कैथल में स्थित है और युधिष्ठिर ने यहां पर नौ ग्रहों का यज्ञ किया था और नवग्रह कुंड के कारण ही कैथल को छोटी काशी कहा जाता है

3. रज़िया सुल्तान का मकबरा - यह कैथल में पड़ता है और रजिया सुल्तान इल्तुतमिश की पुत्री थी और अल्तूनिया की पत्नी थी।
 रजिया सुल्तान के मकबरे के पास किसका मकबरा है अल्तूनिया का जो कि उसके पति थे 
कैथल का युद्ध कब और किसके बीच हुआ - बहराम शाह जोकि रजिया का भाई था और याकूब जो की जोकि रजिया का प्रेमी था उनके बीच 13 अक्टूबर 1240 को कैथल का युद्ध हुआ इसे गृहयुद्ध भी कहा जाता है क्योंकि  यह  उनके आपसी परिवार में हुआ था



 मिक्सी सिटी अंबाला के प्रमुख पर्यटन स्थल



 भारत के 35% वैज्ञानिक उपकरण अंबाला में बनते हैं 

1. किंगफिशर पर्यटन स्थल - यह अंबाला शहर में स्थित है जिसकी स्थापना 1986 में की गई थी 


और अंबाला में ही गुरु गोविंद सिंह की मां के नाम पर लखनौती साहिब गुरुद्वारा है 
नौ गजा पीर की मजार अंबाला में है जिसने 1965 युद्ध में यहां बम नहीं गिरने दिए थे और मुरादें पूरी होने पर यहां घड़ी चढ़ाई जाती है 

हरियाणा में तीन चर्च है सेंट पॉल गिरजाघर अंबाला में, सेंट थॉमस चर्च हिसार में, सेंट जॉन चर्च करनाल में ।

हरियाणा में 3 चिड़िया घर है रोहतक भिवानी पीपली




 गुरु द्रोणाचार्य का नगर गुरुग्राम  के प्रमुख पर्यटन स्थल



12 अप्रैल 2016 को गुड़गांव को गुरुग्राम नाम दिया गया था 

1. दमदमा झील - यह सोहना गुरुग्राम में स्थित है और हरियाणा की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है 
हरियाणा की सबसे बड़ी खारे पानी की या आर्द्रभूमि की लवणीय झील कौन सी है भिंडावास झील जो कि झज्जर में पड़ती है भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण्य में

2. बसई झील - यह गुरुग्राम में स्थित है और कृष्णावती व पुरुषोती नदी यहां आकर मिलती है 

पिच्चोखेड़ा जोहड़ गुरुग्राम में है जिसे भीमकुंड के नाम से जाना जाता है।

3. गर्म पानी का चश्मा - सोहना गुरुग्राम में एक प्रसिद्ध गर्म पानी का झरना या चश्मा है जिस का तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस है इस पानी में सल्फर की अधिकता है यहां पर 2 कुंए हैं जिनके नाम है शिव कुंड और शिला कुंड 

सोहना में पुरानी गाड़ियों का मेला लगता है जिसकी शुरुआत 1964 में की गई थी 
हरियाणा का सबसे लंबा पुल  पानीपत में है लंबाई 10 किलोमीटर और दूसरा सबसे लंबा पुल अभी बनेगा सोहना में लं० 5 किलोमीटर 

4. शमां पर्यटन स्थल - यह गुरुग्राम स्थित एक होटल या रेस्टोरेंट है ।

5. पटौदी महल - पटौदी गुरुग्राम में पड़ता है और इसे हरियाणा का व्हाइट हाउस कहा जाता है 



पंचकूला  जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल



1. यादवेंद्र गार्डन पर्यटन स्थल - पिंजौर में पड़ता है और इसका निर्माण फिरदाई खान के द्वारा करवाया गया था जो औरंगजेब का चचेरा भाई था। इसका नाम पटियाला के महाराजा यादवेंद्र के नाम पर रखा गया है और इसे पिंजोर गार्डन या हरियाणा का नंद वन भी कहते हैं।
 इसके चारों कोनों पर चार महल हैं रंग महल, जल महल, शीश महल, गुलदस्ता महल।

2. मोरनी हिल्स पर्यटन स्थल - पंचकूला में स्थित हरियाणा की सबसे ऊंची पहाड़ी है और इसकी सबसे ऊंची चोटी है करोह जो कि 1499 मीटर ऊंची है।

3. रेड बिशप पर्यटन स्थल - यह पंचकूला में स्थित है।



 शहीदों का जिला झज्जर  के प्रमुख पर्यटन स्थल


1. गोरिया पर्यटन स्थल - यह झज्जर में स्थित है 

2. भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण्य या झील - यह झज्जर में स्थित है और खारे पानी की हरियाणा की सबसे बड़ी झील है।

हरियाणा में कुल 3 सैनिक स्कूल है और चौथा पंचकूला में बनेगा पहला 1961 में कुंजपुरा करनाल में, दूसरा 2009 में रेवाड़ी में और तीसरा 2018 में मातनहेल में बना।  प्रसिद्ध क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का जन्म मातनहेल झज्जर में हुआ

No comments:

Post a Comment