राज्यपाल आपातकाल और राष्ट्रपति शासन हरियाणा में Governor emergency and president rule in Haryana

राज्यपाल आपातकाल और राष्ट्रपति शासन हरियाणा में
Governor emergency and president rule in Haryana

संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यपाल की नियुक्ति का वर्णन है
अनुच्छेद 153 के तहत प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल की नियुक्ति या एक राज्यपाल को मनोनीत किया जाता है
 इस की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा प्रधानमंत्री की सलाह से की जाती है
 एक राज्यपाल कई राज्यों का राज्यपाल हो सकता है परंतु एक राज्य के कई राज्यपाल नहीं हो सकते
 सभी संवैधानिक शक्तियां राज्यपाल के पास है परंतु वह उन्हें प्रयोग नहीं करता बल्कि मुख्यमंत्री उन्हें प्रयोग करता है


 राज्य का प्रथम सदस्य कौन होता है
 राज्यपाल और यह भारत में चौथा संवैधानिक पद है राज्यपालों का
 भारत में पहला पद राष्ट्रपति का, दूसरा उपराष्ट्रपति, तीसरा प्रधानमंत्री और चौथा राज्यपाल
राज्यपाल का कार्यकाल वैसे तो 5 वर्ष निर्धारित है परंतु वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत ही अपने पद पर बना रहता है

राज्यपाल किस किस की नियुक्ति कर सकता है 
1. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की
2. महाधिवक्ता की नियुक्ति
3. एचपीएससी के सदस्यों की नियुक्ति
4. राज्य में कोई भी आयोग बन जाए तो उसके अध्यक्षों की नियुक्ति 
5. विधानसभा में 1 सदस्य की नियुक्ति
6. विधान परिषद में 1 बटा 6 सदस्यों की नियुक्ति 
7. प्रत्येक राज्य विश्वविद्यालय का कुलपति राज्यपाल होता है 


भारत में कुल कितने हाईकोर्ट हैं और कौन सा सबसे बड़ा तथा कौन सा सबसे छोटा है
भारत में कुल 25 उच्च न्यायालय हैं सबसे बड़ा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में है और सबसे छोटा उच्च न्यायालय अगरतला में
 छोटे और बड़े का निर्धारण न्यायाधीशों की संख्या के आधार पर किया जाता है


 हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं - कृष्ण मुरारी 35वें नंबर के मुख्य न्यायाधीश है 
हरियाणा व पंजाब हाई कोर्ट की स्थापना 1919 में लाहौर हाई कोर्ट के रूप में की गई थी। वर्ष 1947 में स्वतंत्रता के बाद इसे शिमला में स्थापित किया गया था और 1955 में इसे चंडीगढ़ लाया गया
 और इसका नाम हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट 1 नवंबर 1966 को पड़ा क्योंकि इसी वक्त दिल्ली हाई कोर्ट को इससे अलग किया गया था और तीस हजारी में दिल्ली हाई कोर्ट स्थापित किया गया।



राज्यपाल को शपथ कौन दिलाता है - हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश
 हरियाणा के प्रथम राज्यपाल कौन थे - धर्मवीर सिंह राणा जो कि राजस्थान से संबंध रखते हैं और 1 नवंबर 1966 को राज्यपाल बने राज्यपाल
वीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती 1967 से 1976 तक राज्यपाल रहे और यह हरियाणा में सबसे लंबे कार्यकाल तक राज्यपाल रहे किस जल उत्थान सिंचाई परियोजना का नाम वीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती के नाम पर रखा गया है लोहारू उत्थान सिंचाई परियोजना
 हरियाणा के तीसरे राज्यपाल  मानिक लाल मंडल

हरियाणा में सबसे छोटा कार्यकाल किस राज्यपाल का रहा - ओम प्रकाश वर्मा 2 जुलाई 2004 से 7 जुलाई 2004 सिर्फ 6 दिन तक के लिए
 और सबसे छोटा कार्यकाल किस मुख्यमंत्री का रहा - ओम प्रकाश चौटाला 5 दिन के लिए

 वर्तमान में हरियाणा के राज्यपाल कौन है - सत्यदेव नारायण आर्य जो कि 17में नंबर के राज्यपाल हैं और यह राजगिरी नालंदा जिले से संबंध रखते हैं और यह 8 बार राजगिरी के एमएलए रह चुके हैं इनका जन्म 1939 में हुआ और अब 80 वर्ष के


हरियाणा राज्य के निवासी जो किसी राज्य के राज्यपाल रहे हैं 

1. चंद्रावती - चरखी दादरी से हैं और यह पुदुचेरी की उपराज्यपाल रही 
वर्तमान में पुदुचेरी के उपराज्यपाल कौन है - भारत की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी 
और भारत की पहली महिला आईएएस कौन थी - अन्ना जॉर्ज 

2. भगवत दयाल शर्मा - यह हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री रहे और 2 राज्यों के राज्यपाल रहे 1977 में उड़ीसा के और 1980 से 84 तक मध्य प्रदेश के 
पंडित भगवत दयाल शर्मा का जन्म 1918 में और मृत्यु 1993 में हुई 
ये बेरी झज्जर से संबंध रखते हैं इनके नाम पर हरियाणा के प्रथम पीजीआई रोहतक का नाम पड़ा "पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य एवं विज्ञान यूनिवर्सिटी" और दूसरी पीजीआई हरियाणा के करनाल में है

3. आचार्य देवव्रत - जोकि समालखा पानीपत से संबंध रखते हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं। यह कुरुक्षेत्र गुरुकुल के प्रधानाचार्य पद पर भी रह चुके हैं।

4. शेर सिंह - यह सोनीपत से हैं और ग्रामीण क्षेत्र से जाने वाले पहले राज्यपाल हैं हरियाणा से और यह त्रिपुरा के राज्यपाल रहे

5. गणेशी लाल यह सिरसा से संबंध रखते हैं और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल हैं




13 July 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily Current Affairs History facts

13 July 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily Current Affairs History facts


 हाल ही में प्रवासी भारतीय के मामलों में सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है
 विकास स्वरूप को


राजघाट थर्मल पावर प्लांट फॉर सोलर पावर प्लांट में बदलने की घोषणा किस राज्य सरकार द्वारा की गई है 
दिल्ली
 राजघाट थर्मल पावर प्लांट वर्ष 2014 से ही प्रयोग में नहीं है और अब इसे आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है तथा इसे एक सोलर पार्क में बदला जाएगा और इससे 5000 किलोवाट बिजली पैदा की जाएगी 
और दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट अबू धाबी में बना है

हाल ही में किस देश ने अपने संविधान में संशोधन किया है
 उत्तर कोरिया ने

हाल ही में मीडिया की स्वतंत्रता पर पहला वैश्विक सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया 
लंदन में

 हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व में ऑफिस के लिए जगह किस स्थान पर सबसे महंगी है
 सेंट्रल हांगकांग में 
और दूसरे स्थान पर वेस्ट इंड लंदन है तथा भारत का कनॉट पैलेस में नौवें स्थान पर है जहां पर दफ्तरों की कीमत सबसे ज्यादा है


 राष्ट्रमंडल देशों के मंत्रियों का विदेश मंत्रियों की 19 वीं बैठक कहां पर आयोजित की गई
 लंदन में