04 मई 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily current affair history facts

04 मई 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily current affair history facts

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस world press Freedom Day कब मनाया जाता है
3 मई को
इसे मनाने की शुरुआत 1997 में की गई थी और 2019 में यह 21 वां विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है


हाल ही में किस कंपनी ने कश्मीर घाटी में भारत फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा की शुरुआत की है 
बीएसएनएल ने BSNL

 हाल ही में DCIL और किस फर्म ने तकनीकी अन्वेषण और इंजीनियरिंग कंसलटेंसी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं
WAPCOS
DCIL full form dredging Corporation of India Limited
WAPCOS full form water and water power consultancy services (India) Limited
उपरोक्त दोनों ही कंपनियां जल संसाधन, ऊर्जा तथा संसाधन पुनर्वास, बंदरगाह, अपरदन, झील तथा आपदा प्रबंधन पर कार्य करेंगे
WAPCOS केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के अधीन भारत की एक मिनी रत्न कंपनी है जिसकी स्थापना 26 जून 1969 को भारतीय कंपनी अधिनियम 1956 के तहत की गई थी यह विश्व के लगभग 50 से अधिक प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है


हाल ही में अली अलीव कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं 
बजरंग पुनिया
हरियाणा के कौन से खिलाड़ी 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भार वर्ग में विश्व रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुंच गए हैं 
बजरंग पुनिया
वर्ष 2013 में बजरंग पुनिया ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते वर्ष 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में, एशियाई खेलों में व एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में तीनों में ही रजत पदक जीते। 
वर्ष 2017 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता तथा वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
वर्ष 2018 के एशियाई खेलों में भी 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता


हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने किस देश से कामोव-31 हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी प्रदान की है
रूस से
रूस से 10 कामोव-31 हेलीकॉप्टर 3600 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे और पहले ही भारतीय नौसेना के पास 12 कामोव-31 हेलीकॉप्टर मौजूद है। पनडुब्बी रोधी मिशन के लिए भारतीय नौसेना के पास कामोव-28 हेलीकॉप्टर भी हैं।

हाल ही में इसरो के किस पूर्व चेयरमैन को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है 
ए एस किरण कुमार
वर्ष 2015 से 2018 तक इसरो के चेयरमैन रहें और इन्हें "लीजन डी ऑनर" अवार्ड से सम्मानित किया गया जो कि फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है और किसी भी देश के नागरिक को प्रदान किया जा सकता है  इसकी स्थापना 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी। इनसे पूर्व अमर्त्य सेन, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर,  जुबिन मेहता, रतन टाटा, जे आर डी टाटा, रविशंकर को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है

भारत में किस शहर में मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र का उद्घाटन किया गया
 बेंगलुरु में 
इसरो के मुख्यालय में मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र का उद्घाटन किया गया ISRO मिशन गगनयान के तहत दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा और ऐसा करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बनेगा
हाल ही में इसरो द्वारा नौवीं क्लास के स्कूली बच्चों को ज्ञान के प्रति जागरूकता एवं प्रशिक्षण के लिए किस कार्यक्रम को लॉन्च किया है 
युवा विज्ञान कार्यक्रम 
इसमें प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से नौवीं क्लास में पढ़ने वाले तीन तीन बच्चों को सिलेक्ट किया जाएगा और फिर उनको छुट्टियों में ट्रेनिंग दी जाएगी
ISRO इसरो फुल फॉर्म इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन इसकी स्थापना 15 August 1969 में की गई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु कर्नाटक में है और इस के वर्तमान अध्यक्ष से के. सिवान. ISRO की स्थापना विक्रम साराभाई अंबालाल ने की थी.
ISRO full form Indian Space Research Organisation 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

ICC क्रिकेट रैंकिंग में कौन सा देश शीर्ष पर रहा 
भारत
हाल ही में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का गदा किस देश ने जीता है 
भारत ने
आईसीसी ICC फुल फॉर्म International Cricket Council जिसकी स्थापना जून 1909 में हुई थी और वर्तमान में इसके अध्यक्ष है शशांक मनोहर और सीईओ हैं Dev Richerdesn परंतु जुलाई 2019 में  नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं मनू साहनी
ICC का मुख्यालय  संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में है

8वीं एशियन यूथ विमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन कहां पर किया जाएगा 
जयपुर में
8th Asian Youth women handball Championship का आयोजन पहली बार जयपुर में 21 से 30 अगस्त के बीच किया जाएगा इससे पहले वर्ष 2015 में यह खेल दिल्ली में हुए थे जिसमें भारत 7वें पर रहा था 2017 में यह प्रतियोगिता इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम स्थान पर दक्षिण कोरिया और दूसरे स्थान पर जापान तथा तीसरे स्थान पर चीन रहा। दक्षिण कोरिया ने पिछले 7 बार यह प्रतियोगिता जीती है।

2 और 3 मई को नई दिल्ली में दो दिवसीय अंतरिक्ष युद्ध और प्रौद्योगिकी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया 

दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं

हाल ही में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल को मनाया गया

 हाल ही में इंडोनेशिया देश अपनी नई राजधानी बनाएगा
केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हरे रंग की नंबर प्लेट को अनिवार्य किया है


No comments:

Post a Comment