17 मई 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily current affair history facts

17 मई 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily current affair history facts

सिक्किम राज्य दिवस कब मनाया जाता है 
16 अप्रैल को 
अबकी बार 2019 में सिक्किम का 22 वां राज्य दिवस मनाया गया है 

राष्ट्रीय डेंगू दिवस कब मनाया जाता है 
16 अप्रैल को 
डेंगू रोग के प्रति जागरूकता पैदा करने और इससे बचने की जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है

हाल ही में इंडियन कोस्ट गार्ड के किस जहाज को डीकमीशन किया गया है 
ICGS विग्रह
 इसे 12 अप्रैल 1990 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और यह मुंबई, पोरबंदर, विशाखापट्टनम और कोच्चि आदि स्थानों पर राहत कार्यों तथा कई युद्ध अभ्यास में अपनी सेवाएं दे चुका है।
 आईसीजीएस ICGS full form Indian Coast Guard ship

भारत में पहली बार आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता का आयोजन कहां पर किया जाएगा 
राजस्थान के जैसलमेर में 
यह अंतर्राष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर प्रतियोगिता का पांचवां संस्करण है जिसका आयोजन जुलाई-अगस्त 2019 में  किया जाएगा। रूस अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेलों का आयोजन 2015 से कर रहा है और भारत आरम्भ से ही इन खेलों का हिस्सा है।

हाल ही में किसने भारत में लोकपाल की वेबसाइट को लांच किया है
 लोकपाल के चेयर पर्सन पिनाकी चंद्र घोष ने 
भारत के प्रथम लोकपाल जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने लोकपाल की वेबसाइट www.lokal.gov.in को लॉन्च किया है लोकपाल में एक चेयरपर्सन और 8 सदस्य होते हैं जिनमें से चार सदस्य न्यायिक होने चाहिए।


हाल ही में भारत में पहली बार किस जंतु के डीएनए डेटाबेस को तैयार करने की योजना बनाई गई है?
गैंडा
 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भारत में गेंडे के डीएनए का डाटाबेस तैयार करने का प्रोजेक्ट शुरू किया है। ऐसा होने पर गैंडा प्रथम भारतीय जंतु बन जाएगा जिसका डीएनए डेटाबेस प्रोफाइल तैयार होगा।  यह डेटाबेस देहरादून के वन्य जीव संरक्षण मुख्यालय में रखा जाएगा।

 हाल ही में भारत ने किस आंतकवादी संगठन पर प्रतिबंध 500 वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया है
LITTE लिट्टे
LITTE full form Liberation of tigers Tamil Eelam
यह एक आंतकवादी संगठन है जिसकी स्थापना 1976 में श्रीलंका तथा भारत के दक्षिण में तमिल इलम नाम के एक देश की स्थापना के लिए की गई थी राजीव गांधी की हत्या के बाद 1991 में भारत सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

हाल ही में किसने पेमेंट एंड सेटेलमेंट सिस्टम इन इंडिया : विजन 2019-2021 एक जारी किया है 
आरबीआई ने
हाल ही में आरबीआई ने कितने रुपए का नया नोट नई सीरीज का जारी करने की घोषणा की है
 ₹20
नई सीरीज के नए नोट में गांधी जी का फोटो बैक साइड के बजाय थोड़ा बीच में होगा और इस पर दूसरी तरफ एलोरा की गुफाओं का चित्र भी होगा। यह हल्के हरे और पीले रंग का नोट होगा।
 RBI full form Reserve Bank of India

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को की गई थी यह भारत का केंद्रीय बैंक है जोकि सरकार अन्य बैंकों के लिए कार्य करता है। इसका मुख्यालय मुंबई में है इस के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास है जो कि 25वें नंबर के गवर्नर है।



GSI के एक सर्वे के अनुसार भारत के किस राज्य में भारत का लगभग 35% ग्रेफाइट पाया जाता है 
अरुणाचल प्रदेश में
GSI Geographical survey of India
GSI की स्थापना 1851 में की गई थी और इसका मुख्यालय कोलकाता में है इसके वर्तमान अतिरिक्त निदेशक एस एन मेसराम है।

हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने पूरी तरह से रिसाइकल होने वाले प्लास्टिक की खोज की है
अमेरिका



No comments:

Post a Comment