https://haryanaconductor.blogspot.com/

04 मई 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily current affair history facts

04 मई 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily current affair history facts

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस world press Freedom Day कब मनाया जाता है
3 मई को
इसे मनाने की शुरुआत 1997 में की गई थी और 2019 में यह 21 वां विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है


हाल ही में किस कंपनी ने कश्मीर घाटी में भारत फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा की शुरुआत की है 
बीएसएनएल ने BSNL

 हाल ही में DCIL और किस फर्म ने तकनीकी अन्वेषण और इंजीनियरिंग कंसलटेंसी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं
WAPCOS
DCIL full form dredging Corporation of India Limited
WAPCOS full form water and water power consultancy services (India) Limited
उपरोक्त दोनों ही कंपनियां जल संसाधन, ऊर्जा तथा संसाधन पुनर्वास, बंदरगाह, अपरदन, झील तथा आपदा प्रबंधन पर कार्य करेंगे
WAPCOS केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के अधीन भारत की एक मिनी रत्न कंपनी है जिसकी स्थापना 26 जून 1969 को भारतीय कंपनी अधिनियम 1956 के तहत की गई थी यह विश्व के लगभग 50 से अधिक प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है


हाल ही में अली अलीव कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं 
बजरंग पुनिया
हरियाणा के कौन से खिलाड़ी 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भार वर्ग में विश्व रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुंच गए हैं 
बजरंग पुनिया
वर्ष 2013 में बजरंग पुनिया ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप और विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते वर्ष 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में, एशियाई खेलों में व एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में तीनों में ही रजत पदक जीते। 
वर्ष 2017 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता तथा वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
वर्ष 2018 के एशियाई खेलों में भी 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता


हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने किस देश से कामोव-31 हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी प्रदान की है
रूस से
रूस से 10 कामोव-31 हेलीकॉप्टर 3600 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे और पहले ही भारतीय नौसेना के पास 12 कामोव-31 हेलीकॉप्टर मौजूद है। पनडुब्बी रोधी मिशन के लिए भारतीय नौसेना के पास कामोव-28 हेलीकॉप्टर भी हैं।

हाल ही में इसरो के किस पूर्व चेयरमैन को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है 
ए एस किरण कुमार
वर्ष 2015 से 2018 तक इसरो के चेयरमैन रहें और इन्हें "लीजन डी ऑनर" अवार्ड से सम्मानित किया गया जो कि फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है और किसी भी देश के नागरिक को प्रदान किया जा सकता है  इसकी स्थापना 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने की थी। इनसे पूर्व अमर्त्य सेन, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर,  जुबिन मेहता, रतन टाटा, जे आर डी टाटा, रविशंकर को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है

भारत में किस शहर में मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र का उद्घाटन किया गया
 बेंगलुरु में 
इसरो के मुख्यालय में मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र का उद्घाटन किया गया ISRO मिशन गगनयान के तहत दिसंबर 2021 में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा और ऐसा करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बनेगा
हाल ही में इसरो द्वारा नौवीं क्लास के स्कूली बच्चों को ज्ञान के प्रति जागरूकता एवं प्रशिक्षण के लिए किस कार्यक्रम को लॉन्च किया है 
युवा विज्ञान कार्यक्रम 
इसमें प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से नौवीं क्लास में पढ़ने वाले तीन तीन बच्चों को सिलेक्ट किया जाएगा और फिर उनको छुट्टियों में ट्रेनिंग दी जाएगी
ISRO इसरो फुल फॉर्म इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन इसकी स्थापना 15 August 1969 में की गई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु कर्नाटक में है और इस के वर्तमान अध्यक्ष से के. सिवान. ISRO की स्थापना विक्रम साराभाई अंबालाल ने की थी.
ISRO full form Indian Space Research Organisation 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

ICC क्रिकेट रैंकिंग में कौन सा देश शीर्ष पर रहा 
भारत
हाल ही में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का गदा किस देश ने जीता है 
भारत ने
आईसीसी ICC फुल फॉर्म International Cricket Council जिसकी स्थापना जून 1909 में हुई थी और वर्तमान में इसके अध्यक्ष है शशांक मनोहर और सीईओ हैं Dev Richerdesn परंतु जुलाई 2019 में  नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं मनू साहनी
ICC का मुख्यालय  संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में है

8वीं एशियन यूथ विमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन कहां पर किया जाएगा 
जयपुर में
8th Asian Youth women handball Championship का आयोजन पहली बार जयपुर में 21 से 30 अगस्त के बीच किया जाएगा इससे पहले वर्ष 2015 में यह खेल दिल्ली में हुए थे जिसमें भारत 7वें पर रहा था 2017 में यह प्रतियोगिता इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम स्थान पर दक्षिण कोरिया और दूसरे स्थान पर जापान तथा तीसरे स्थान पर चीन रहा। दक्षिण कोरिया ने पिछले 7 बार यह प्रतियोगिता जीती है।

2 और 3 मई को नई दिल्ली में दो दिवसीय अंतरिक्ष युद्ध और प्रौद्योगिकी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया 

दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं

हाल ही में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल को मनाया गया

 हाल ही में इंडोनेशिया देश अपनी नई राजधानी बनाएगा
केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हरे रंग की नंबर प्लेट को अनिवार्य किया है


03 मई 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily current affair history facts

03 मई 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily current affair history facts

विश्व टयूना दिवस कब मनाया जाता है 
2 मई को 
टयूना एक प्रकार की खारे पानी की मछली होती है और इसके महत्व को बढ़ा बताने के लिए और मछली पकड़ने की प्रथाओं को समझाने के लिए world tuna day मनाया जाता है इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 2017 से हुई है


हाल ही में बीएसई ने किसे पहली महिला स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है 

जय श्री व्यास को
BSE full form बांबे स्टॉक एक्सचेंज
Bambe Stock Exchange के Sensex की शुरुआत 1 जनवरी 1986 को हुई थी 
BSE सेंसेक्स एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है और इसमें 30 कंपनियां शामिल है

BSE की स्थापना 09 जुलाई 1875 ईस्वी में की गई थी सन 1927 में ब्रिटिश सरकार ने बीएसपी को अस्थाई मान्यता प्रदान की थी 1957 में बीएसई को भारत सरकार द्वारा स्थाई मान्यता प्रदान कर दी गई  
वर्तमान में मार्केट केपीटलाइजेशन के हिसाब से बोंबे स्टॉक एक्सचेंज विश्व का दसवां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है जिसमें लगभग 5000 कंपनियां लिस्टेड है

BSE ka Mukhyalay Dalal Street Mumbai mein hai इसका मुख्यालय दलाल स्ट्रीट मुंबई में है

हाल ही में भारत की कौन सी शूटिंग खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन गई है 
अपूर्वी चंदेला
भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला के 1926 रैंकिंग पॉइंट है और अंजुम मुदगिल 1695 रैंकिंग पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है 
भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने 25 मीटर एयर राइफल में दसवां स्थान हासिल किया है

हाल ही में कौन सा देश भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश FDI करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना है 
नीदरलैंड


हाल ही में भारत और चीन सीमा व्यापार का 14 वां संस्करण कहां पर शुरू हुआ है 
सिक्किम के नाथू ला दर्रे पर
 44 वर्षों के बाद भारत ने 2006 में इस व्यापार को पुनः शुरू किया था और प्रत्येक वर्ष 1 मई से 30 नवंबर तक सप्ताह में 4 दिन यह सीमा मुक्त व्यापार किया जाता है इसमें दोनों देशों में आपसी आयात और निर्यात होता है और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है


हाल ही में केंद्र सरकार ने विद्युत को वाहनों के लिए किस रंग की नंबर प्लेट को अनिवार्य किया है
 हरे रंग की 
इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर नंबर प्लेट हरे रंग की होनी चाहिए उस पर सफेद अक्षरों में लिखा होता कि उनको निशुल्क पार्किंग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रवेश दिया जा सके टोल टैक्स में छूट दी जा सके भारत में फेम इंडिया के दूसरे संस्करण के तहत इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए राशि जारी की है
FAME full form faster adoption and manufacturing of Electronic and hybrid vehicles


इसरो के अनुसार मिशन चंद्रयान 2 को कब लॉन्च किए जाने की संभावना है 
9 जुलाई से 16 जुलाई के बीच


 हाल ही में किस देश ने भारत के पूर्व सैन्य प्रमुख जे एफ आर जेकब को वॉल ऑफ ऑनर अवार्ड से सम्मानित किया है
इंडोनेशिया ने 
भारत के यहूदी समुदाय से संबंधित JFR जैकब ने सन 1965 के भारत-पाक युद्ध में भी हिस्सा लिया था और 1971 में बांग्लादेश के निर्माण में समझौता वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साल 2016 में 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।


हाल ही में जापान के नए सम्राट कौन बने हैं
 नारूहितो 
उनके पिता और जापान के पूर्व सम्राट अकिहितो अपनी स्वेच्छा से पद से त्यागपत्र दे दिया और 1 मई 2019 से नारुहितो जापान के नए राजशाही सम्राट होंगे और 1 मई से ही जापान में एक नए युग रेईवा का आरम्भ होगा जो की नारूहितो के सम्राट बने रहने तक जारी रहेगा
अकीहितो पिछले 200 वर्षों में अपनी मर्जी से राजपद त्यागने वाले पहले सम्राट बने हैं अकीहितो जापान के 125 में सम्राट थे जो कि अपने पिता के निधन के बाद 1 अप्रैल 1989 से 30 अप्रैल 2019 तक सम्राट पद पर बने रहे


हाल ही में जनसंख्या वृद्धि एवं भीड़ के कारण किस देश ने अपनी राजधानी को स्थानांतरित करने पर विचार किया है 
इंडोनेशिया 
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने राजधानी जकार्ता को कहीं और स्थानांतरित करने कम मत प्रकट किया है और इसके लिए अलग क्षेत्र में नए शहर को बसाया जाएगा

 हाल ही में कौन एमसीसी के पहले गैर बैटरी अध्यक्ष बनेंगे कुमार संगकारा
कुमार संगकारा 1 अक्टूबर 2019 से पहले ऐसे गैर ब्रिटिश अध्यक्ष बनेंगे जो कि श्रीलंका के खिलाड़ी है एमसीसी की स्थापना 1787 ईस्वी में की गई थी और 1810 से यह Lords cricket Ground में स्थित है और 1788 से एम सी सी क्रिकेट के नियम बना रहे हैं हालांकि अब क्रिकेट के नियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड दिया करता है परंतु कॉपीराइट अब भी एमसीसी के पास है
MCC full form Merilibon cricket club

 हाल ही में किस आंतकवादी को संयुक्त राष्ट्र संघ Suraksha Parishad ने अंतरराष्ट्रीय आंतकवादी घोषित किया है 
मसूद अजहर को