21 June 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी Daily current affair history facts

21 June 2019 डेली करंट अफेयर ऐतिहासिक जानकारी
Daily current affair history facts


विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है 
20 जून को 
यह विश्व में कहीं पर भी किसी भी कारण से रह रहे शरणार्थियों के प्रति उनकी स्थिति के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है 4 दिसंबर 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा था और वर्ष 2001 में पहला अंतर्राष्ट्रीय शरणार्थी दिवस मनाया गया था


 हाल ही में हिमाचल प्रदेश में वहां पर जाने वाले ट्रैक्टर्स के लिए कौन सी चीज अनिवार्य कर दी है
 जीपीएस डिवाइस

हाल ही में एनसीईआरटी ने स्कूली बच्चों के लिए योग से संबंधित किस कार्यक्रम का आयोजन किया
 राष्ट्रीय योग ओलंपियाड

हाल ही में किस राज्य सरकार ने धुंए से रहित रसोई के लिए "चूल्हा" नामक प्रोजेक्ट लॉन्च किया है
 महाराष्ट्र सरकार ने 
महाराष्ट्र सरकार ने उन महिलाओं के लिए चूल्हा नामक प्रोजेक्ट शुरू किया जिन्हें उज्ज्वला योजना के तहत कवर नहीं किया गया है और इसे सबसे पहले नक्सल प्रभावित इलाकों और जिलों में लागू किया जाएगा जहां पर किसानों की आत्महत्या दर सबसे अधिक है


हाल ही में तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किन्हे नियुक्त किया गया है 
न्यायमूर्ति आर एस चौहान को 


मध्य प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से फसलों के नष्ट होने पर  किसानों के लिए कितने रुपए न्यूनतम मुआवजा क्या किया है
 ₹5000 


हाल ही में एडीबी ने किस देश की अर्थव्यवस्था को सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था घोषित किया है
 बांग्लादेश 

हाल ही में किस भारतीय को फिलिस्तीन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है
 शेख मोहम्मद मुनीर अंसारी को 
इन्हें फिलिस्तीन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान स्टार ऑफ यरुशलम से सम्मानित किया गया है


हाल ही में किस भारतीय बैंक ने ₹50000 से अधिक के जमा पर चार्ज लगाने की घोषणा की है 
केनरा बैंक ने 
अब नए नियमों के अनुसार 1 महीने में सिर्फ तीन बार ही ₹50000 जमा करवाए जा सकते हैं यदि चौथे बार लेनदेन किया जाता है तो उस पर भी शुल्क लगेगा 


हाल ही में बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय चैनलों के मुक्त प्रसारण की घोषणा किस चैनल के द्वारा की गई है
 डीडी इंडिया




हाल ही में विश्व के किस शहर में इच्छा मृत्यु को वैध घोषित किया गया है 
विक्टोरिया
 ऑस्ट्रेलिया का एक शहर है 

हाल ही में विश्व बैंक ने कर सुधारों के लिए पाकिस्तान को कितने रुपए का ऋण प्रदान किया है
 6400 करोड़ रुपए 


हाल ही में किस देश ने अगले 3 महीनों तक के लिए पर्यटकों का मंदिरों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है 
भूटान ने 


हाल ही में किस देश की महिला टीम ने टी20 में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है 
माली 
इस देश की  महिला टीम ने मात्र 6 रन ही बनाए हैं पूरे मैच में 


 हाल ही में किसे आईसीएओ ICAO में भारत के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है 
शेफाली जुनेजा को
ICAO full form International Civil Aviation organisation
 इसकी स्थापना वर्ष 1947 में की गई थी इसका मुख्यालय मोंट्रियल कनाडा में है और महासचिव फॉंग लीऊ है


 भारत ने नाइजर देश को अफ्रीकन यूनियन के शिखर सम्मेलन के लिए कितने रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है 
15 मिलीयन डॉलर की 
नाइजर देश के निअम शहर में 7 और 8 जुलाई 2019 को अफ्रीकन यूनियन शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा नाइजर पहली बार अफ्रीकन यूनियन शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है 
अफ्रीकन यूनियन एक महाद्वीपीय संघ है जिसमें अफ्रिका के 55 देश शामिल हैै। इसका उद्देश्य अफ्रीकी देशों के बीच एकता और विकास को बढ़ावा देना है। अफ्रीकी संघ की स्थापना 26 मई 2001 को  इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में की गई थी और इसे 9 जुलाई 2002 को दक्षिण अफ्रीका में लांच किया गया था। इसकी आधिकारिक भाषाएं हैं अरबी फ्रांसीसी अंग्रेजी पुर्तगाली सोमाली स्पेनिश स्वाहिली तथा अफ्रीकी भाषाएं

No comments:

Post a Comment